जनभागीदारी समिति के नाम को लेकर कांग्रेस में सिर फुटौव्वल 


फूलछाप कांग्रेसियों को तव्वजों देने की बात पर कांग्रेसियों में गुस्सा, अभी अधिकृत घोषणा बाकी 



उज्जैन. कांग्रेस पार्टी में प्रदेश से लेकर वार्ड तक गुटबाजी चरम पर पहुंच चुकी है। सरकार कब चली जाएं। कुछ कहा नहीं जा सकता है, लेकिन नेता एक-दूसरे को पटकनी देने से बाज नहीं आ रहे है। अब स्थिति यह है कि कॉलेज में गठित होने वाली जनभागीदारी समिति को लेकर भी कांग्रेसियों में सिर फुटौव्वल की नौबत आ रही है और यह स्थिति बन रही है शहर के प्रतिष्ठित माधव साइंस कॉलेज में। बता दे कि कुछ समय पूर्व ही उच्च शिक्षा विभाग ने कांग्रेस नेता असलम लाला को जनभागीदारी समिति का सदस्य बनाया था। इसके बाद समिति सदस्यों के नाम को लेकर चर्चा शुरू हो गई। एनएसयूआई के कई नेता खुद के लिए प्रयास कर रहे थे, लेकिन सूची तैयार  होने के बाद जो स्थिति सामने आ रही है। उसमें एनएसयूआई के किसी भी नेता को तव्वजों नहीं मिली है। ऐसे में सोशल मीडिया पर गुस्सा निकलना लाजमी है। 
एनएसयूआई पदाधिकारी ने खोला मोर्चा 
माधव साइंस कॉलेज में एनएसयूआई के लिए सक्रिय  व दक्षिण विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप घावरी ने फूलछाप कांग्रेसियों को नियुक्ति देने का विरोध किया है। इसी के साथ एक पूरा गुट साइंस कॉलेज का एकजुट हो गया है। यह लोग किसी अंतिम जैन व कमल टटवॉल को सदस्य बनाने के खिलाफ है। बताया जा रहा है कि यह पहले भाजपा में थे और फिर कांग्रेस में आ गए।  इसी के साथ एक महिला सदस्य को भी कमेटी में रखा गया है। 
अधिकृत रूप से सूची जारी नहीं 
महाविद्यालय मंगलवार को प्राचार्य कक्ष में बैठक हुई। इसमें जनभागीदारी समिति के नाम पर चर्चा हुई और प्रक्रिया भी पूरी हुई। इसके बाद नाम चर्चाओं में आ गए, लेकिन अधिकृत रूप से सूची को जारी नहीं किया गया। इसी के साथ किसी भी प्रकार का ऐलान भी कॉलेज की तरफ से नहीं किया गया। हालांकि कांग्रेसियों को भनक लग गई और अब खींचता शुरू हो गई। 


हिंदी खबर अपडेट के लिए लाइक कीजिए फेसबुक पेज  और  ट्विटर पर... Like for Hindi news updates  facebook Vikram darshan & twitter Vikramdarshan